फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर पीटा, हालत गंभीर

Thu, 26 Feb 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव के समीप सोमवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सिसवां पांडेय गांव निवासी भुआल चौहान के पुत्र विशाल चौहान को 23 फरवरी की रात करीब आठ बजे कुछ लड़कों ने घेर लिया और मारपीट करने लगे। पिटाई से विशाल मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी गोलू शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा को नामजद करते हुए आठ अज्ञात के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें