देवरिया। सलेमपुर के कोतवाल महेंद्र चतुर्वेदी को हटा दिया गया है। यह कार्रवाई उन पर दूसरे जिले में पहले हुई कार्रवाई के आधार पर की गई है। उनकी जगह खुखुन्दू के थानेदार रहे दिनेश मिश्रा को भेजा गया है। महेंद्र अब एसपी के पीआरओ का काम देखेंगे। देर रात जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राहुल सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सुरौली से प्रभारी निरीक्षक थाना खुखुंदू भेजा गया है। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र को एसओ खुखुंदू से एसओ सलेमपुर के पद पर भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक व कोतवाल सलेमपुर महेंद्र कुमार चतुर्वेदी को मीडिया सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य को चौकी प्रभारी सेंट्रल, थाना कोतवाली से एसएसआई थाना सुरौली के पद पर तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना उपलब्ध कराएं।