फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर पीटा

Sat, 28 Nov 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया चौराहे पर बाजार करने गए एक युवक को घेरकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोन्हवलिया गांव के अभिषेक राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह 25 नवंबर की शाम करीब पांच बजे गांव के चौराहे पर बाजार करने गए थे। आरोप है कि तभी पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने गोलबंद होकर गाली-गलौज देते हुए लोहे के कड़ा और लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।
तहतरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मजनू राजभर, चंदन राजभर, सचिन राजभर व हिमांशु शर्मा निवासी कोंहवलिया थाना तरकुलवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें