मदनपुर। कस्बा निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज में उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पीड़ित ने पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा निवासी 32 वर्षीय नितेश सोनकर बृहस्पतिवार की सुबह घर से मोहल्ले में किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गयी। आरोपी युवक की पिटाई करने लगे। एक युवक ने चाकू निकालकर उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों में वार कर दिया। भीड़ जुटने पर आरोपी फरार हो गए। मामले में पुलिस दोनों पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।