खापमार पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए हत्याभियुक्त्
प्रतापपुर/भाटपाररानी। ग्राम नरकटिया के पास रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या की गई थी। श्रीरामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को तड़के 4:30 बजे चित्रसेन बनकटा के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक व एक अदद मोबाइल बरामद किया है। बाद में दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया जहां से जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात ग्राम नरकटिया के पास खून से लथपथ एक युवक का शव गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया था। दूसरे दिन शव की पहचान सतीश शाह पुत्र रूपचंद शाह उर्फ प्रेमचंद शाह निवासी ग्राम साथी, थाना उचकागांव जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई थी। पुलिस ने पिता रूप चंद्र शाह उर्फ प्रेमचंद शाह के नामजद तहरीर पर दो अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर तलाश में जुट गई थी।
तहरीर में पिता रूपचंद शाह उर्फ प्रेमचंद शाह ने कहा था कि नामजद दोनों युवक उसके पुत्र को शराब पिलाने के बहाने ग्राम नरकटिया ले आकर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिए थे। पुलिस ने आरोपिशें की तलाश में बिहार तक कई स्थानों पर दबिश देने के बाद शनिवार को तड़के 4:30 बजे मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों इकरार अंसारी उर्फ हजारी पुत्र मुन्ना अंसारी तथा सईद आलम पुत्र मोहम्मद असलम निवासीगण लुहसी थाना उच्चका गांव जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर ली।
उनके पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक व एक अदद एंड्राइड मोबाइल भी बरामद हुआ है। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया है कि हत्या में शामिल दोनों अभियुक्तों को पूछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। उनके पास से बाइक व एक अदद मोबाइल बरामद किया गया है।