सलेमपुर। घर के बाहर टहल रही एक युवती से मनबढ़ युवक अश्लील हरकत करने लगा। युवती के शोर पर पहुंचे आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और डायल 112 को फाेनकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनबढ़ को कोतवाली लेकर गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती रविवार की दोपहर अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी बीच बरहज थाना क्षेत्र के रहने वाला एक युवक उस रास्ते से गुजर रहा था। आरोप है कि युवती को अकेली देख वह अश्लील हरकत करने लगा। कोतवाली महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। संवाद