रुद्रपुर। कल्लीडाढ़ गांव निवासी अंकित निषाद को कुछ लोगों ने 20 अक्तूबर को मोबाइल पर फोन कर रात में गांव से बाहर बुलाया। युवक के पहुंचने पर उन लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने तीन पर केस दर्ज किया है।
गांव के रहने वाले अंकित निषाद के अनुसार वह 20 अक्तूबर को गांव में था। इस दौरान दो युवकों ने उसे धक्का देकर भगा दिया। वह घर लौट आया। जिसमें से एक युवक ने रात में फोन कर उसे गांव के बाहर बुलाया। रात में गांव से बाहर जाने पर आरोपियों ने घेर कर उसकी पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह ने बताया कि आरोपी सुधीर चौहान, विनय गुप्ता और युगुल गुप्ता पर केस दर्ज किया गया है। संवाद