फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक को पीटकर किया लहूलुहान

Fri, 26 Sep 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

रुद्रपुर के पुराना चौक पर हॉर्न बजाने से मना करने पर कुछ युवकों ने एलएलबी छात्र रजत पांडेय की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। पुलिस ने 20 अज्ञात समेत पांच नामजद युवकों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर। नगर के पुराना चौक पर तेज आवाज में बुधवार की रात लगातार हॉर्न बजाने से मना करने पर कुछ युवकों ने बाइक सवार युवक को लोहे की रॉड से पीट लहूलुहान कर दिया। इससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद सीएचसी के चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। गोला वार्ड के राम प्रताप पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 वर्षीय बेटा रजत पांडेय एलएलबी का छात्र है। वह रात करीब आठ बजे बाइक से बस स्टेशन से पुराना चौक होकर लौट रहा था। चौक के पास जाम में एक बाइक पर सवार तीन युवक हॉर्न बजा जा रहे थे। बेटे ने मना किया तो उसकी पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मारपीट के आरोपी राकेश सोनबर, जीतू, राहुल, मोहन, किशन सहित 20 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें