तरकुलवा । पडरौना से वापस घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक की देवरिया-कसया मार्ग पर मुंडेरा बाबू गांव के पास शनिवार रात में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के के अहिल्यापुर गांव निवासी ऋषिकेश तिवारी (40) किसी काम से शनिवार को पडरौना गए थे। जहां से रात 9 बजे के आसपास वे घर वापस लौट रहे थे।अभी वह थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाबू गांव के समीप पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पीआरबी व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि एक युवक की मौत की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर गई थी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।