गौरी बाजार। ग्राम पचोहिया के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना महुआडीह के ग्राम विशुनपुर निवासी ओंकार शर्मा गौरी बाजार से घर जा रहा था। पचोहिया के पास वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सहित वह सड़क पर गिर गया। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। संवाद