सलेमपुर/भाटपार रानी। भाटपार रानी के सूजीपुर गांव से बृहस्पतिवार को गई बरात में शामिल 50 से अधिक बराती और रिश्तेदार फूड प्वाजनिंग के शिकार हो गए।
अचानक एक साथ कई लोगों को उल्टी-दस्त शुरू होने से बरात में अफरातफरी मच गई। शुक्रवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में 15 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, भाटपार रानी थाना क्षेत्र के सुजीपुर गांव निवासी देवी दयाल गुप्ता के बेटे ईश्वर गुप्ता की बरात सोनूघाट के एक मैरिज हॉल में गई थी। लड़की पक्ष के लोग बिहार के गाेपालगंज जिले के कटयां के बताए जा रहें हैं। बरात में शामिल लोगों ने बताया कि शाम को भोजन के बाद अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गई। भाटपार रानी के सूजीपुर गांव के मोहन गुप्ता की पत्नी शुभावती देवी (58), इसी गांव के चंद्रशेखर गुप्ता की पुत्री गरिमा गुप्ता (18), राहुल मद्देशिया की पत्नी अंशु कुमारी (22), अनिल की पत्नी अंजली कुमारी (30),धीरज की पत्नी अनीता कुमारी (22), हरिंद्र की पत्नी इंद्रावती (45), शिवदयाल की पुत्री निकिता (15), हरिंद्र मद्देशिया की पुत्री पलक (9), हरिद्र की पत्नी संगीता देवी (32), हरिंद्र के बेटे अर्पित (11) को उल्टी-दस्त आने लगा। संवाद