फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर जा रहे युवक पर चाकू से हमला

Mon, 27 Apr 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। शनिवार की शाम पहले से घात लगाए छह से अधिक युवकों ने चाकू व फाइटर से हमला कर युवक को कर दिया। चीख-पुकार की आवाज सुन दौड़े लोगों को देख आरोपी भाग गए। आनन-फानन लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लार नगर के खीरी मोहल्ला मठ वार्ड निवासी समसुदिन अंसारी के मुताबिक शाम करीब पांच बजे बेटा अब्दुल कबीर दूसरे घर भेड़िहारवा टोला से खीरी मोहल्ले के पुराने घर वापस आ रहा था।
अखाड़े के पास पहुंचा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे छह से अधिक की संख्या में युवकों ने पुरानी रंजिश में उस पर हमला कर दिया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। कुछ देर के लिए तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने पांच संदिग्ध आरोपियों को छापेमारी कर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जांच पुलिस अपने स्तर से कर रही है। तहरीर अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें