फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दशहरा मेला देख घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 04 Oct 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
-देवरिया-कसया मार्ग पर सिरवनिया गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर सिरवनिया गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सिरवनिया गांव निवासी संदीप कुमार (18) रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिरसिया नंबर एक में लगे दशहरे का मेला देखने गया था। देर रात बाइक से लौटते समय अपने गांव के पास पहुंचा था। इसी बीच सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें