फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रिश्तेदारी से घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Sat, 03 May 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के आमघाट पुल पर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के आमघाट पुल के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब रिश्तेदारी से लौट रहे एक युवक पर मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर दिया गया। घायल अवस्था में युवक को स्थानीय लोगों की मदद से प्राइवेट वाहन से देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना बेलवानिया और हाशिम चक निवासी फरियाद खान पुत्र अली शेर शनिवार देर शाम रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहा था। अभी वह आमघाट पुल के पास पहुंचा था कि पहले से घात लगाए कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर अचानक चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में फरियाद गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोग घायल युवक को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें