फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह साल बाद पाकिस्तान बाॅर्डर पर मिला घर से लापता युवक

Sat, 22 Mar 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
घरवालों के साथ संतोष। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोड़रिया। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शंकरपुर घोरठ गांव का एक युवक करीब छह साल पूर्व घर से लापता हो गया था। घर वाले काफी तलाश किए लेकिन पता नहीं चला। एक सप्ताह पूर्व लापता युवक को पाकिस्तान बार्डर पर जम्मू कश्मीर में बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध हालत में हिरासत में ले लिया। जिला प्रशासन के माध्यम से युवक के परिजनों तक सूचना पहुंचा। परिजन गए और उसे लेेकर बृहस्पतिवार की शाम को घर लौटे, इसकी जानकारी होने पर गांव वालों की भीड़ युवक को देखने के लिए शुक्रवार को जमी रही।
विज्ञापन

शंकरपुर घोरठ गांव निवासी रामगोविन्द यादव के तीन बेटे संतोष यादव, प्रमोद यादव, विनोद यादव हैं। करीब छह साल पूर्व 30 वर्षीय संतोष यादव घर से लापता हो गया। परिजन व रिश्तेदार इसकी तलाश किए, लेकिन पता नहीं चला तो निराश होकर भूल गए थे। ग्राम प्रधान रामचन्द्र पटेल ने बताया कि जिला प्रशासन का करीब एक सप्ताह पूर्व फोन आया था कि संतोष यादव नाम का युवक जम्मू कश्मीर में संदिग्ध हालत में पाकिस्तान बार्डर पर पकड़ा गया है और बीएसएफ की कस्टडी में है। बीएसएफ को संतोष जो पता बताया था। उसकी जांच के लिए जिला प्रशासन के जरिए सूचना देकर परिजनों को दिल्ली बुलाया गया था। संतोष के जिंदा होने की सूचना मिलने के बाद भाई प्रमोद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली में लुकेन्द्र यादव बीएसएफ जवान से मुलाकात हुई तो उन्होने बताया कि जम्मू कश्मीर के पाकिस्तान बार्डर पर आर्मी कैंप में संतोष यादव नाम का युवक पकड़ा गया है। बार्डर पर आर्मी कैंप पहुंचे तो दो दिन नाम पता वेरीफाई करने के बाद भाई से मुलाकात हुई। वहां लिखी पढ़ी कराने के बाद भाई को सुपुर्द किया गया। प्रमोद संतोष को लेकर घर पहुंचा गांव के लोग देखने के लिए उमड़ पड़े। वह घर से लापता होने के बाद इधर उधर भटक रहा था। पेट पालने के लिए जहां तहां मजदूरी भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें