फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर से लापता युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 11 Jul 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की मंगलवार को गोरखपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि देवरिया और गोरखपुर की दो मकान आरोपियों ने अपने नाम दर्ज कराकर युवक को जहरीला पदार्थ खिला दिया और अचेत हालत में एक रिश्तेदार के घर छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गोरखपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरौली थाना क्षेत्र के यद्दूपरसिया गांव निवासी माधुरी शरण सिंह का इकलौता पुत्र अनुभव सिंह दो माह पहले घर से नाराज हो कर निकल गया। उसके नाम से देवरिया और गोरखपुर में संपत्ति है। चार वर्ष पूर्व मां के निधन के बाद उसके नाम से संपत्ति दर्ज हो गई थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों की नजर अनुभव सिंह कि संपत्ति पर थी। देवरिया और गोरखपुर की संपत्ति आरोपियों ने अपने नाम दर्ज करा लिया। उसके बाद उन्हें जहरीला पदार्थ खिला दिया और अचेतावस्था में एक रिश्तेदार के घर छोड़ कर फरार हो गए।
सूचना पर गोरखपुर पहुंचे परिजनों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता माधुरी शरण सिंह का आरोप है कि संपत्ति हथियाने के बाद मेरे बेटे को आरोपियों ने जहर दे दिया था इससे उसकी हालत नाजुक हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एसपी से मिलकर तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें