फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुल पर सामान रख युवक ने सरयू में लगाई छलांग

Fri, 26 Sep 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

भागलपुर में मऊ जिले के 20 वर्षीय युवक विकास कुमार ने सरयू नदी में पुल से छलांग लगा दी। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर। मऊ जिले के एक युवक ने बृहस्पतिवार की शाम को भागलपुर पुल पर सामान रखकर सरयू नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में युवक तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

मऊ जनपद के रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के लोहजरा, लखनौर निवासी 20 वर्षीय विकास कुमार पुत्र रामाश्रय राजभर की न्यूरो की दवा चल रही है। दोपहर में रतनपुरा में चाचा के पास जाने के लिए घर से निकला। वह चाचा के घर न जाकर भागलपुर पक्के पुल पर चला आया और बैग-चप्पल पुल पर रखकर उफनाती सरयू में छलांग लगा दी। राहगीरों ने यह देख सूचना भागलपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला बलिया जिले का होने के कारण उभांव पुलिस को सूचना दी। बलिया जिले के उभांव थाने के इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि युवक के नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें