सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के कोहरा गांव निवासी 48 वर्षीय पंकज मिश्रा कुछ दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनका इलाज वाराणसी के बीएचयू में चल रहा था। इलाज के दौरान बुधवार की देर रात को उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए। लार थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। संवाद