देवरिया। क्षेत्र के एक गांव में रूम हीटर ब्लास्ट होने से सोमवार की सुबह एक युवक झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। मईल थाना क्षेत्र के रेवली निवासी आशुतोष मिश्रा पुत्र मार्कण्डेय मिश्रा सोमवार की सुबह ठंड से निजात पाने के लिए रूम हीटर चालू कर अपना हाथ सेंक रहे थे कि उसी दौरान एका-एक रूम हीटर ब्लास्ट हो गया और उनके द्वारा पहने हुए कपड़े में आग पकड़ लिया। परिजन जब तक आग को बुझा पाते तब तक उनके शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया। आनन-फानन में उन्हे उपचार के लिए परिजन देवरिया मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर रेफर कर दिया।