फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सऊदी अरब में एकौना के युवक की मौत

Mon, 20 Apr 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के कोड़र गांव निवासी एक युवक की विदेश में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सऊदी अरब स्थित अपनी कंपनी से काम कर लौट रहा था कि वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उसने 18 अप्रैल को घर वापसी का टिकट लिया था, उसी दिन उसकी मौत की खबर घर पहुंची। युवक की 27 अप्रैल को सगाई तय थी। इसकी घर पर तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

कोडर निवासी 30 वर्षीय रामगोविन्द पुत्र नेबुलाल वर्ष 2020 से ही सऊदी अरब के अल्म जार नामक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम कर रहा था। घर पर उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। 27 अप्रैल को सगाई होनी थी। उसने सगाई के लिए 18 अप्रैल का वापसी का टिकट भी ले लिया था।
घर वालों के अनुसार, 15 अप्रैल को कंपनी से काम कर साइकिल से अपने कमरे पर जा रहा था। इस दौरान चार पहिया वाहन से दुर्घटना हो गई। मौके पर उसकी मौत हो गई। 24 घंटे से अधिक समय बाद उसके मौत की सूचना मिली। युवक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की सूचना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें