भाटपार रानी। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को जांच के दौरान 18 वर्षीय युवक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया। वह बनारस में रहता था। हाल ही में घर आया है। सर्दी-जुकाम और बुखार होने पर वह इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपारानी पर आया था। संदेह होने पर चिकित्सक ने उसकी जांच कराई। जांच के दौरान वह पॉजिटिव पाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. इमाम हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे आवश्यक दवा देकर होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। उस पर निगाह रखी जा रही है।