फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मूर्ति विसर्जन में गया युवक नदी में डूबा, तलाश तेज

Thu, 23 Oct 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। लक्ष्मी-गणेश मूर्ति विसर्जन में युवक बुधवार को छोटी गंडक में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर नायब तहसीलदार गंगाराम एवं थाना प्रभारी मृत्युंजय राय मय फोर्स मौके पर पहुंचकर काफी खोजबीन कराई, लेकिन देर शाम तक सफलता हाथ नहीं लगी। थाना क्षेत्र के बजराटार महुआ गांव निवासी अवधेश उर्फ भोला प्रजापति (22) पुत्र महेश गांव में रखे दीपावली के दिन लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा को विसर्जित करने क्षेत्र के भिसवां स्थित छोटी गंडक नदी घाट पर गया था। प्रतिमा विसर्जन के दौरान उसका पैर गहरे पानी में चला गया। उसको डूबते देख अन्य लड़कों ने शोर मचाना चालू किया, मगर तब तक वह डूब गया। काफी खोजबीन करने के बाद उसका कहीं पता नहीं चला। अंत में मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें