फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मचा कोहराम

Mon, 06 Oct 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनूघाट। भलुअनी क्षेत्र के पचौहा गांव निवासी 30 वर्षीय शंभूनाथ खरवार की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शंभूनाथ खरवार राजस्थान के राजकोट में एक कंपनी में काम करता था। वह छह माह पहले घर से गया था। दीपावली पर कंपनी से छुट्टी लेकर वह बृहस्पतिवार की शाम को राजकोट से ट्रेन पर सवार हुआ। परिजनों के मुताबिक, रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। शुक्रवार की सुबह गोरखपुर जंक्शन पर ट्रेन की बोगी की सफाई करने कर्मी पहुंचे तो उसे बेहोशी की हालत में पासा। उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पत्नी रिंकी देवी एवं माता दुर्गावती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। शंभूनाथ की चार साल की बेटी एवं डेढ़ साल का बेटा अनुराग है। रविवार की देर शाम शव घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें