फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: क्रेन का हुक टूटकर गिरने से चेन्नई में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के लखना निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति पर चेन्नई के सुगर मिल में काम करते समय क्रेन का हुक टूटकर उपर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अब परिजनों को शव आने का इंतजार है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के लखना निवासी व्यास शर्मा 45 वर्ष पुत्र ललिता शर्मा चेन्नई के पास थानज्युर जिले में एक सुगर मिल में काम करते थे। काम करने के दौरान ही क्रेन का हुक टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर और पैर में गंभीर चोट लगने से उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अनिता देवी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो जा रही है। पूरा परिवार बदहवास पड़ा हुआ है। उधर, परिवार के कुछ सदस्य शव लाने के लिए चेन्नई रवाना हो गए। मृतक कई वर्षों से वहां सुगर मिल में कार्यरत थे। उनके दो बेटे अविनाश और राज तथा एक पुत्री अदिति है। असामायिक हुई घटना से परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। वे परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। पत्नी और बच्चो का चीत्कार सुनकर हर किसी की आंखों में आसूं आ जा रहा है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें