फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमिका की दूसरे से शादी तय हुई तो टावर पर चढ़ गया युवक

Mon, 23 Nov 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। लार थाना क्षेत्र के रक्शा गांव में प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज एक युवक सोमवार की सुबह करीब सात बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रेमिका से शादी की जिद पर करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा से गांव में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा और पूछताछ के लिए थाने ले गई। युवक की पहचान भाटपाररानी थाना क्षेत्र के पकड़ी मल्ल गांव निवासी मनीष कुमार (24) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मनीष का लार क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम संबंध है। वह उससे शादी करना चाहता था। बताया जा रहा है कि युवती की शादी कहीं और तय हो चुकी है। इससे नाराज होकर मनीष सुबह रक्शा गांव पहुंचा और मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

युवक को टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाया मगर वह नहीं माना।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास किया।
करीब दो घंटे बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस मनीष को थाने ले गई। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना पर लड़की पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे, जबकि युवक के परिवार की ओर से कोई व्यक्ति थाने नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

दो घंटे तक टावर पर डटा रहा युवक : सुबह करीब सात बजे टावर पर चढ़े मनीष को नीचे उतारने में पुलिस को करीब दो घंटे लग गए।
इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और पुलिस लगातार युवक से बातचीत करती रही। अंततः उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें