फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोबाइल छीनकर भाग रहे दो चोरों को युवक ने पकड़ा

Mon, 25 Aug 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एक युवक ने मोबाइल छीनकर भाग रहे दो चोरों का बाइक से पीछा कर पकड़ लिया। वारदात रविवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गोबराई खास गांव में हुई।
विज्ञापन

गांव निवासी अमन यादव रविवार को भीखमपुर रोड से आंबेडकर नगर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। अचानक हुई वारदात से अमन सड़क पर गिर गए। इसके बावजूद बाइक से चोरों का पीछा करना शुरू किया।
विज्ञापन

करीब एक किमी पीछा करने के बाद अमन ने कसया रोड स्थित पलक लॉन के पास दोनों चोरों को दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोरों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें