फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मकान की छत ढलाई के दौरान फिसलने से मजदूर की मौत

Mon, 06 Apr 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के सकरापार गांव में रविवार को निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई के दौरान फिसलकर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी के बभनौली कला गांव निवासी जितेंद्र यादव (45) मजदूरी कर परिवार का जीवकोपार्जन करता था। रविवार को क्षेत्र के सकरापार गांव में वह एक निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई की तैयारियों में अन्य मिस्त्री और मजदूरों के साथ काम कर रहा था। इसी दौरान छत से पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। घायल अवस्था में ग्रामीण उसे सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मजदूर की मौत की सूचना पर बभनौली कला गांव में चीख-पुकार मच गई। पिता, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माणाधीन छत से गिरकर मजदूर की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें