चनुकी। सोमवार की शाम 102 एंबुलेंस में एक गर्भवती ने लार अस्पताल जाते समय रास्ते में बच्चे का जन्म दिया। एंबुलेंस में मौजूद कर्मचारियों ने सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनो स्वस्थ हैं। प्रसव के बाद महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
लार ब्लाॅक के खेमादेई गांव निवासी हरिओम प्रसाद की पत्नी ममता देवी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन ने अस्पताल ले जाने के लिए तत्काल 102 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को लेकर सीएचसी लार जा रही थी। इस बीच लार-मेहरौना मार्ग पर चौरडीहा गांव के सामने पहुंचते ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इ एंबुलेंस में तैनात ईएमटी मधु रजक ने तुरंत फोन पर डॉक्टर से बात कर एंबुलेंस में उपलब्ध आपातकालीन उपकरणों की मदद से प्रसवा कराया। संवाद