देवरिया। पड़ौली गांव में मंगलवार की देर शाम एक महिला ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली थानाक्षेत्र के रामपुर लंगड़ी गांव निवासी योगेंद्र चौहान की बेटी पार्वती चौहान (23) की शादी इसी साल अप्रैल माह में महुआडीह थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव के श्याम चौहान के साथ हुई थी। मंगलवार की शाम पार्वती किसी बात से नाराज होकर अपने कमरे में दुपट्टे से कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद परिजनों ने फंदे से लटकते हुए देखकर शोर मचाया।
उधर, मायके वालों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पार्वती के पिता योगेंद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पति, जेठ, जेठानी और सास सहित चार पर केस दर्ज कर लिया। महुआडीह के थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पार्वती ने फंदे से लटक कर जान दे दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके पिता योगेंद्र की तहरीर पर पति, जेठ, जेठानी और सास पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद