फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीच सड़क पर महिला ने युवक को चप्पलों से पीटा

Mon, 10 Nov 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
महिला द्वारा युवक को चप्पल से पीटे जाने के बाद मौके पर जुटी भीड़, फोटो संवाद - फोटो : ramban news
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली के भीखमपुर रोड पर रविवार को अचानक एक महिला युवक पीटने लगी। इस पर मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। भीखमपुर रोड पर शाम को अचानक हंगामा हो गया। एक महिला एक युवक को चप्पल से पीटने लगी। यह देखकर वहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

लोगों के पूछने पर महिला ने बताया कि युवक काफी समय से उसे परेशान कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
वहीं युवक का कहना है कि महिला एक साल से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है और जबरन शादी करने का दबाव बना रही है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गई। वहां दोनों से पूछताछ की।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी। दोनों में आपसी विवाद है। मामले में युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है। महिला अपने घर चली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें