आर्केस्ट्रा में अवैध असलहा के साथ प्रदर्शन करते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को एक व्यक्ती ने एक्स पोस्ट पर डालकर कोतवाली पुलिस की नाकामी बताया है। हालाकि गांव वालों के मुताबिक यह वीडियो काफी दिन पहले का बताया जा रहा है। युवक पर पुलिस पहले की कार्रवाई कर चुकी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव के एक युवक आर्केस्टा में नृतकी के सामने असलहा लेकर लहरा रहा है। कुछ देर बाद पीछे रख लेता है, बाद में एक दूसरा युवक आता है और असलहा लेकर चला जाता है। यह वीडियो एक व्यक्ती ने एक्स पोस्ट पर डालकर कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल कर रहा है।
हालाकि गांव वालों के मुताबिक यह वीडियो काफी दिनों पहले का बताया जा रहा है। इसको लेकर कई बार कोतवाली में पंचायत हुई है। युवक पर पुलिस कार्रवाई भी कर चुकी है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। घटना अगर सही मिलती है तो आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।