फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोर्ट के आदेश पर पहुंची दो सदस्यीय टीम ने हटवाया कब्जा

Fri, 19 Sep 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव में वीरेंद्र सिंह की पैतृक भूमि पर पड़ोसी दीवार निर्माण कराकर कब्जा जमा रखे थे। उन्होंने देवरिया न्यायालय में 2015 में वाद दाखिल किया था। एक दशक बाद कोर्ट से फैसला दीवार ढाहने का हुआ। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे देवरिया कोर्ट से पहुंची दो सदस्यीय टीम की देखरेख में थाने से पहुंची पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी से दीवार को ढहा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पड़री झिल्लीपार गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की जमीन में पड़ोसी प्रमोद सिंह ने अवैध तरीके से दीवार निर्माण कराकर कब्जा जमाए थे।
वीरेंद्र ने दीवानी कचहरी में वाद दाखिल किया। मार्च माह में कोर्ट से फैसला वीरेंद्र के पक्ष में आया और दीवार को गिराने का आदेश जारी हुआ। उसी क्रम में बृहस्पतिवार को अमीन विकास कुमार तिवारी सहित दो सदस्यीय टीम पुलिस फोर्स के साथ पड़री झिल्लीपार गांव पहुंची थी। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि कोर्ट के आदेश के क्रम में कब्जा जेसीबी से ढहा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें