फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 17 करोड़ से भटनी-नोनापार के बीच बनेगी टू लेन सड़क

Thu, 16 Oct 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने के लिए भटनी से नोनापार के बीच टूलेन व उच्चीकरण सड़क निर्माण की परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। इस परियोजना को प्रांतीय खंड (लोक निर्माण विभाग) द्वारा पूरा किया जाएगा। इसके लिए टेंंडर जारी कर दिया गया है।
करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क लगभग आठ किलोमीटर लंबी होगी। सड़क बनने के बाद भटनी से नोनापार और आसपास के गांवों के लोगों के लिए आवागमन आसान हो जाएगा। साथ ही स्थानीय व्यवसाय, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी इससे विकास के नए अवसर खुलने के आसार है। भटनी से नोनापार जाने वाली सड़क सकरा होने के कारण यहां हादसे का अंदेशा बना रहता है। आसपास के गांव के लोगों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया के प्रयासों से इस सड़क के चौड़ीकरण की परियोजना मंजूर हुई थी। अब इसकी टेंडर जारी हो चुका है।
विज्ञापन

विभाग ने जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली है। स्थानीय लोगों में सड़क निर्माण की खबर से खुशी की लहर है। उनका कहना है कि इस सड़क के बन जाने से नोनापार होकर भाटपाररानी और सलेमपुर जाने वाला मार्ग सुगम होगा।
साथ ही ग्रामीण इलाकों में आर्थिक और सामाजिक विकास की गति भी तेज होगी। सड़क बनने की जानकारी पर दीनदयाल तिवारी, सत्यव्रत मिश्र, पंकज यादव, प्रमोद यादव, जितेंद्र तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, अमित तिवारी, शिव सरदार आदि ने प्रशंसा व्यक्त की है।
विज्ञापन

प्रांतीय खण्ड के जेई शशिकांत यादव ने कहा कि टेंडर जारी हो गया है। निर्माण कार्य शुरू होते ही सड़क को तय समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे जनता को इसका जल्द लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें