फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आम लदा DCM सड़क पर पलटा, चालक घायल- घंटों बाधित रहा आवागमन

Sun, 29 Jun 2025 01:07 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

लखीमपुर खीरी से एक डीसीएम चालक आम लेकर बिहार प्रांत के सिवान जिला में जा रहा था। वह अभी डीसीएम लेकर देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के सरयां पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचा था कि उसे झपकी आ गई।
विज्ञापन
ट्रक लगा आम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुखुंदू थाना क्षेत्र के सरयां पेट्रोल पंप के पास रविवार की भोर में डिवाइडर से टकराते हुए एक आम लदा डीसीएम सड़क पर जा पलटा, जिससे डीसीएम चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने चालक को गाड़ी से बाहर निकाल नजदीक के अस्पताल में भिजवाया। उधर, दुर्घटना के बाद सड़क पर चारों तरफ आम छिटा गया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवागमन चालू कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी से एक डीसीएम चालक आम लेकर बिहार प्रांत के सिवान जिला में जा रहा था। वह अभी डीसीएम लेकर देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के सरयां पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचा था कि उसे झपकी आ गई। डीसीएम चालक को झपकी आने पर डीसीएम डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर जा पलटा।

तेज आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने पहले गाड़ी में दबे चालक को बाहर निकाला फिर उसे नजदीक के अस्पताल में भिजवाया। हालांकि चालक को बहुत मामूली चोटें आई है। उधर, दुर्घटना के बाद सड़क पर चारों तरफ आम छिटक कर फैल गया।
विज्ञापन


कुछ देर तक आवागमन भी बाधित रहा। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। आम की टोकरियों को साइड में कराकर तत्काल आवागमन चालू कराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें