तरकुलवा। शनिवार की शाम ई-रिक्शा पर एक पेड़ गिर गया। चालक बाल-बाल बच गया। हादसा पथरदेवा-बघौचघाट मार्ग पर मदीना बाजार के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, बघौचघाट थाना क्षेत्र के मुरार छापर गांव निवासी उमेश राजभर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शनिवार की शाम वह सवारी छोड़कर घर लौट रहे थे। मदीना बाजार के पास आंधी-बारिश के चलते अचानक एक पेड़ उनके ई-रिक्शा पर गिर गया। हादसे में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक उमेश को हल्की चोटें आईं। संवाद