फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टूटकर गिरी पेड़ की डाल, उठा ले गए पड़ोसी

Sun, 05 Oct 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। फकईपुर गांव में शनिवार को आंधी-बारिश में शिवाजी पांडेय के दरवाजे पर पेड़ की मोटी डाल टूटकर गिर गई, जिसे पड़ोसी उठा ले गए। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

फकईपुर निवासी शिवाजी पांडेय ने मदनपुर थाने में तहरीर देकर कहा है कि दरवाजे के सामने चहारदीवारी के अंदर पेड़ है। इसकी डाली बारिश में टूटकर गिर गई। पड़ाेसी पेड़ की डाली काटकर उठा ले गए हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि यदि पड़ोसी द्वारा जबरदस्ती पेड़ की डाली उठा ले जाया गया है तो गलत है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें