मईल। क्षेत्र के तेलिया कलां विद्युत उपकेंद्र के सोनबरसा गांव में शनिवार की रात 11 हजार वोल्ट के लाइन पर आम के पेड़ की टहनी गिरने से दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। 40 घरों में दो दिन से अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द बिजली बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। तेलिया कला उपकेंद्र के जेई पंकज गुप्ता ने बताया कि स्टॉक में खंभे उपलब्ध नहीं होने से दिक्कत आ रही है। सोमवार तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।