फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला के आभूषण लेकर भाग रहा ठग पकड़ा गया

Mon, 12 May 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के आईटीआई के पास बाइक सवार दो ठगों ने महिला को कान के आभूषण को नकली बताकर उसे देखने के लिए ले लिया। इसके बाद वह जेवरात लेकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर बुलेट सवार दो युवक ठगों का पीछा करे एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के पहुंचने पर ठग को पुलिस के हवाले कर दिया। मईल क्षेत्र के तेलिया कला निवासी कनकलता शुक्ला पत्नी सतेंद्र कुमार शुक्ल शहर के आईटीआई के पास मकान बनवाकर परिवार के साथ रहती हंै। रविवार को बच्चे के साथ शहर आ रही थीं।
आईटीआई के पास दो बाइक सवार युवक आए। एक ने कान का आभूषण नकली है। दोनों की झांसे में आकर महिला ने जेवरात को निकालकर हाथ में रख दिया। युवक को पकड़ने पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने तलाशी ली तो झुमका और सोने की चेन बरामद हुई। पुलिस उसे लेकर कोतवाली गई। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें