फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम

Sun, 23 Mar 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के आठ वर्ष तथा केंद्र सरकार के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25, 26 एवं 27 मार्च को जनपद स्तर पर पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को सचिव, नगर विकास एवं शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी अजय शुक्ला की अध्यक्षता में राजकीय आईटीआई ऑडिटोरियम में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सचिव नगर विकास ने की नगर निकाय, जल निगम एवं सीएनडीएस की समीक्षा

सचिव नगर विकास अजय शुक्ला ने शनिवार सायं पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में नगर निकाय, जल निगम (शहरी) एवं सीएनडीएस के कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित समस्त निर्माण परियोजनाओं को शासन की मंशानुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। इस कार्य में तनिक भी कोताही न बरती जाए। अन्यथा उत्तरदायित्व तय कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह, ईओ नगर पालिका देवरिया संजय तिवारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें