फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चे के हाथ से मोबाइल छीन ले गया उचक्का

Sat, 11 Oct 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। सरयू नदी स्थित थाना घाट पर शुक्रवार की दोपहर एक उचक्का महिला के साथ आए बच्चे के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस मोबाइल बरामद कर एक संदिग्ध को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसारए हरनौठा निवासी रागिनी तिवारी बहन और बच्चे के साथ बरहज आई थीं। वह थाना घाट पर एक तख्त पर बैठी थीं। हाथ पर मेंहदी रचा रही थींए जबकि उनका बच्चा पास में मोबाइल से खेल रहा था। बताया जा रहा है कि मौका देखकर पास खड़ा एक उचक्का बच्चे के हाथ से मोबाइल छीनकर साइकिल से भाग गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उचकके का पीछा किया। पकड़ा गया संदिग्ध पांडेय फुलवरिया का बताया जा रहा है।इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मोबाइल बरामद कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें