फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उचक्के ने महिला के गले से मंगलसूत्र उड़ाया

Mon, 13 Oct 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। नगर के सहदेव गली के पास रविवार को सलेमपुर निवासी ममता देवी के गले से उचक्के ने मंगलसूत्र उड़ा दिया। पुलिस अगल-बगल के दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार, सलेमपुर निवासी ममता देवी पति और लवरछी वार्ड निवासी एक रिश्तेदार के साथ बरहज थाना घाट की ओर घूमने आई थीं। लोगों के अनुसार, महिला सहदेव गली के पास सड़क पर अकेले खड़ी थी। बीच एक उचक्का उसके गले से मंगलसूत्र खींच कर गली की ओर भाग गया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन

मंगलसूत्र छीने जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने घंटों महिला द्वारा बताए गए वारदात के अगल-बगल की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती रही।
विज्ञापन

हालांकि, महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की तरह-तरह की चर्चा है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की सूचना मिलते ही, चौकसी बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला गया है। महिला के बताए अनुसार कोई ठोस प्रमाण नहीं निकल सका है। फिलहाल जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें