संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। कस्बे से दुकान बंद कर घर जा रहे 16 वर्षीय किशोर की पड़ौली गांव के पास घेरकर कुछ मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने पाॅकेट में रखे 16700 रुपये भी छीन लिए। वारदात सोमवार की देर शाम का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, नूनखार गांव निवासी ऋषि कुमार गुप्ता 10वीं छात्र है। इसके अलावा अपने घर की गृहस्थी चलाने के लिए दुकान पर भी रहता है। इन दिनों दुकान मालिक बाहर गए हैं। ऋषि सोमवार की शाम को दुकान बंद कर बिक्री के रुपये लेकर घर जा रहा था। आरोप है कि कुछ मनबढ़ों ने नूनखार-खुखुंदू मार्ग पर पड़ौली गांव के पास उसे घेर लिया।
वह कुछ समझ पाता तब तक बेल्ट से उस पर हमला कर दिया। ऋषि का कहना है कि एक बाइक पर तीन हमलावर सवार थे। पिटाई के बाद पाॅकेट में रखे 14700 रुपये भी छीन लिए और धमकी देते हुए भाग गए।
उसका कहना है कि उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। रुपये छिनैती का आरोप गलत है, मारपीट हुई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।