खुखुंदू। क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी रविवार सुबह अपनी बकरियों को लेकर गांव के बाहर चराने गई थी, मगर घर नहीं लौटी। किशोरी की मां का कहना है कि बेटी का बगल के गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चलता है। उसी के बहकावे में आकर उसके साथ भाग गई है। मां ने दोपहर में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी का बगल के गांव के एक युवक से छह-सात साल से प्रेम-प्रसंग चलता आ रहा है। किशोरीसुबह बकरी चराने गई तो वहां एक लड़की से बकरियों को घर पहुंचाने की बात कहकर कहीं चलीं गईं। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर किशोरी की तलाश की जाएगी। संवाद