फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अचानक तेज आवाज से दहला इलाका, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लार। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे अचानक तेज धमाके की आवाज से लोग सहम गए। अनहोनी की आशंका पर लोग घरों से बाहर निकल गए। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा। लोग पूरे दिन आवाज का अनुमान लगाते रहे। हालांकि धमाके की आवाज कैसी थी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। चर्चा है कि यह आवाज पड़ोसी जिले बलिया के मनियर क्षेत्र से आई है। लोगों की सूचना पर पुलिस भी धमाके की आवाज कहां से आई पता लगाने में जुटी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोग अपने अपने कामों में जुटे थे। अचानक करीब 10 बजे तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। आवाज सुन लोग डर गए। आवाज किसकी थी यह जानने के लिए लोग घरों से बाहर निकल पड़े। वहीं विद्यालयों को अध्ययनरत छात्र आवाज सुन सड़क पर निकल पड़े। इसी बीच किसी ने एक वाट्सप ग्रुप में खेत मे लगे आग के धुंए की वीडियो डाल आसमान से कुछ गिरने की बात कह वीडियो साझा कर दिया। यह देख लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को ग्रामीणों ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है।
लोग एक दूसरे से पूछते रहे कि आवाज कहां से आई है। दोपहर बाद चर्चा हुई कि बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में दो दिन पहले मोर्टार बम मिला था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने अधिकारियों को दी थी। मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ता ने मोर्टार बम को बाराबंकी से यंत्र मंगा डिफ्यूज कर दिया। लोग आशंका जता रहे थे कि कही डिफ्यूज के दौरान बम फट गया हो और तेज धमाके की आवाज उसी बम की हो। हालांकि, शाम तक लोगों में धमाके को लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि लोगों ने इसकी जानकारी दी है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। लोग किसी अफवाह के चक्कर में ना पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें