फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया में बनना चाहिए राज्य विश्वविद्यालय

Fri, 12 Dec 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बाबा राघवदास की जयंती समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं बीआरडीपीजी कालेज देवरिया की छात्राएं,
विज्ञापन
देवरिया। बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को बाबा राघवदास की 129वीं जयंती पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत माल्यार्पण और स्मृति चिह्न देकर किया गया। इसके बाद वार्षिक पत्रिका ‘अभिव्यक्ति’ का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय अपने इतिहास, क्षमता और योग्यता के आधार पर विश्वविद्यालय बनने के सभी मानकों को पूरा करता है।
विशिष्ट अतिथि मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाटपाररानी के प्राचार्य प्रो. सतीश चंद्र गौड़ ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में बाबा राघवदास का योगदान अविस्मरणीय है। इसी क्रम में रामजी सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश कुमार पांडेय ने कहा कि असली महानता सेवा और मानवता में निहित है। उन्होंने 1920 में अंग्रेजी शिक्षा की वकालत की और गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थापना के प्रमुख सदस्यों में रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नारायण प्रताप सिंह ने कहा कि यह जयंती समारोह शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में नये युग का संदेश दे रहा है।
विज्ञापन

मंच से बीएससी कृषि के गोल्ड मेडलिस्ट सिद्धार्थ यादव, एमएससी (कीट विज्ञान) के चांसलर गोल्ड मेडलिस्ट अब्दुल तथा एमएससी (कृषि प्रसार) के गोल्ड मेडलिस्ट मनीष कुमार यादव को सम्मानित किया गया।
इन छात्र छात्राओं ने जीती प्रतियोगिता : बाबा राघव दास की जयंती के अवसर छात्र-छात्राओं के बीच विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें निबंध प्रतियोगिता में खुशी मणि प्रथम, कृतिका द्वितीय, जिया रहमान तृतीय स्थान पर रहे। भाषण में जिया रहमान प्रथम, प्रश्नोत्तरी में आयुष प्रथम रहे। पोस्टर व रंगोली में मानवी, रेखा, सृष्टि, नर्गिस, रानी ने स्थान प्राप्त किए। एथलेटिक्स में सूर्यांश शर्मा प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें