रुद्रपुर। नवजात शिशुओं की मृत्यु दर और कुपोषण के मामले में कमी लाने के लिए कम वजन और बीमार नवजात शिशुओं की निगरानी के निर्देश दिए गए हंै। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सीएमओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी को जारी आदेश में कहा है कि समीक्षा के दौरान सामने आया कि कम वजन और बीमार नवजात शिशुओं का समय से फॉलोअप नहीं हो पा रहा है। इससे मृत्यु दर और कुपोषण कम करने के प्रयास प्रभावित हो रहे हैं। संवाद