देवरिया। शहर के रामगुलाम टोला के रहने वाले अजय कुमार श्रीवास्तव की मकान में शुक्रवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग पकड़ ली। जिससे घर में रखा कपड़ा, वाशिंग मशीन, साइकिल और अन्य समान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग की लपट देख मौके पर पहुंच आग को बुझाने में सफल हो गए। सूचना मिलते ही दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब तक लोगों ने आग को बुझा दिया था। संवाद