फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी आग से सामान जलकर राख

विज्ञापन
खामपार थाना के ग्राम करजनिया भेड़वा टोला में आग लगने से जला सामान। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
दुकान में लगी आग से सामान जलकर राख
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी घटना की तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र की करजनिया ग्राम पंचायत के भेड़वा टोला स्थित एक दुकान में सोमवार की देर रात आग लग गई। इससे दुकान में रखा फ्रीज, इन्वर्टर, बैटरी आदि सामान जलकर राख हो गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन

ग्राम करजनिया के भेड़वा टोला निवासी जितेंद्र यादव अपने गांव के सामने ही भिंगारी-भवानी छापर मुख्य मार्ग पर स्याही नदी के समीप किराना और जनरल स्टोर की दुकान किए हैं। बीती रात जितेंद्र की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सोमवार की रात विवाह समारोहों में शामिल होने के बाद रास्ते से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने जब जलती हुई दुकान को देखा तो शोर किया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। लोगों ने घर में सो रहे दुकानदार को सूचना दी। इस दौरान दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखे 90 हजार रुपये नकद सहित किराना व इलेक्ट्रिक का सारा सामान, इन्वर्टर, प्रिंटर, फ्रीज आदि जल गया । उसने पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है। सूचना पाकर पहुंचे हलका लेखपाल ने घटना की जांच कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें