फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ब्लाॅक परिसर में सचिव और रोजगार सेवक के बीच हाथापाई

Sat, 27 Sep 2025 10:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। ब्लाॅक मुख्यालय पर शुक्रवार को परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने पर सचिव और रोजगार सेवक के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद सचिव ने फोन कर मारपीट के इरादे से अपने भाई समेत करीब एक दर्जन लोगों को मौके पर बुला लिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रोजगार सेवक ने अपने एक रिश्तेदार का नाम परिवार रजिस्टर में जोड़ने के लिए चार दिन पहले सचिव को फोन किया था। वह शुक्रवार को ब्लाॅक मुख्यालय में पहले से मौजूद थे। एक बजे सचिव पहुंचे और रोजगार सेवक से अभद्र भाषा में बात करने लगे। रोजगार सेवक ने विरोध किया तो सचिव ने रोजगार सेवक का कालर पकड़ लिया।
आरोप है कि सचिव ने रोजगार सेवक के हाथ से अभिलेख छीनकर फाड़ दिया और हाथापाई करने लगा। रोजगार सेवक ने इसका विरोध किया तो सचिव ने फोन कर अपने भाई तथा करीब एक दर्जन स्थानीय लोगों को बुला लिया। इससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि दोनों पक्ष ने तहरीर दी है। उधर, बीडीओ राजीव गुप्ता ने बताया कि प्रकरण की जानकारी है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें