फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनचले ने छात्रा से मांगा मोबाइल फोन नंबर, पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 22 Jan 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव के पास स्कूल से लौट रही दसवीं कक्षा की छात्रा से मनचले ने मोबाइल फोन नंबर मांगा। जब उसने इनकार किया तो विवाद बढ़ गया और मामला दोनों परिवारों तक पहुंच गया।
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट भी हुई है। पुलिस आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी घर छोड़कर भाग गया है। खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ती है। वह दसवीं की छात्रा है। मंगलवार को छात्रा स्कूल की छुट्टी होने पर घर लौट रही थी। इसी बीच एक मनचला अपने गांव के समीप रास्ते में घेरकर मोबाइल फोन नंबर मांगने लगा। इस दौरान छात्रा ने नंबर देने से इनकार कर दिया।
आरोप है कि नंबर देने से मना करते ही मनचला आग बबूला हो गया और अनाप-शनाप कहने लगा। इसके बाद छात्रा घर आकर परिजनों से आपबीती बताई। परिजनों ने विरोध किया तो मामला और बढ़ गया। पुलिस आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि आरोपी फरार है।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष मामले में सुलह-समझौता करने में जुटे हैं। फिलहाल अभी पीड़ित पक्ष मानने को तैयार नहीं है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें